फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सास से झगड़ाकर बहू ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घरेलू कामकाज को लेकर सास से हुई कहासुनी के बाद बहू ने फंदा लगाकर जान दे दी। मायके पक्ष ने पति, सास-ससुर व देवर के खिलाफ दहेज में दो लाख व बुलेट गाड़ी की मांग को लेकर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पोंगरी गांव निवासी दुर्गा (30) ने गुरुवार की रात घर के कमरे में दुपट्टे से फंदा लगा लिया। सास-ससुर ने देखा तो परिजनों को जानकारी हुई। ससुर फूलचंद्र ने बताया कि घरेलू कामकाज को लेकर सास रामप्यारी से गुरुवार को दिन में कहासुनी हो गई थी। इसी के चलते उसने फंदा लगाया है।
उधर, मायके पक्ष से पुरैनी थाना अटारी महदइया जिला गढ़वा झारखंड से आए दुर्गा के पिता रामेश्वर ने बताया कि उन्होंने ढाई साल पहले दुर्गा की शादी पोंगरी गांव निवासी नत्थू से की थी। एक पुत्र भी है। शादी के बाद से पति व ससुराली उससे दहेज में दो लाख रुपये व बाइक की मांग कर रहे थे। इसी के चलते उन्होंने मारपीट कर उसकी हत्या की है।
विज्ञापन

पिता ने नरैनी कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पति नत्थू, सास रामप्यारी, ससुर फूलचंद्र और देवर प्रमोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। नरैनी क्राइम इंस्पेक्टर आरके सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें