पैलानी। पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव निवासी रामलाल (35) खेत की रखवाली करने गुरुवार को किया था। खेत से लौटते समय बमुरिहाई पुरवा स्कूल के पास अचानक वह पुलिया से नीचे गिर गया।
नाले में पानी भरा होने से उसकी डूबकर मौत हो गई। इस बीच उसका बड़ा भाई पप्पू रात में खेत जाने के लिए निकला तो पुलिया के नाले में शव का उतराते देखा। भाई कन्हैया ने बताया कि वह चार भाइयों में सबसे छोटा अविवाहित था। शराब का नशा भी करता था। उनके दूसरे नंबर के भाई स्व. राजाराम की तीन साल पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। पिता स्व. शिवनायक का भी निधन हो चुका है। घर में मां कुसमा है। थानाध्यक्ष पैलानी आनंद कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। (संवाद)