फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: खाना बनाने को लेकर बड़ी बहन से झगड़कर छोटी ने फंदा लगाया

Fri, 12 Dec 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो- 18 बबेरू सीएचसी में परिजनों से पूछताछ करते इंस्पेक्टर। संवाद
विज्ञापन
बबेरू (बांदा)। खाना बनाने को लेकर बड़ी बहन से हुई कहासुनी के बाद छोटी बहन ने फंदा लगा लिया। परिजनों ने उसे सीएचसी में पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के परसौली गांव निवासी पुष्पा सिंह ने बताया कि उसकी पुत्री लक्ष्मी (15) ने गुरुवार को दोपहर घर की अटारी में रस्सी से फंदा लगा लिया। मां ने देखा तो परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां के मुताबिक, लक्ष्मी का उसकी बड़ी बहन से खाना बनाने को लेकर झगड़ा हो गया था।
इसी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। लक्ष्मी चार बहनों व एक भाई में सबसे छोटी थी। पिता अशोक मजदूरी करते हैं। कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि बहनों का आपसी झगड़ा हुआ था, उसी में छोटी बहन ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें