फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता के घर से बाइक व टीवी चोरी

Wed, 28 Oct 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के कालूकुआं चौकी अंतर्गत दीप शिखा कालोनी (बाबा तालाब) में अधिवक्ता के सूने घर में ताला तोड़कर चार बाइक और एक एलईडी उठा ले गए।
विज्ञापन


अधिवक्ता लोकेंद्र प्रताप सिंह यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गांव चले गए थे। घर में ताला पड़ा था। मंगलवार की रात मुख्य गेट और जीने के ताले तोड़कर चोरों ने अंदर खड़ी स्पलेंडर प्लस (हीरो होंडा) बाइक और 32 इंची एलईडी टीवी चोरी कर ली।

बाइक कमल कुमार यादव (पिस्टा) की थी। पड़ोसियों ने सुबह गांव ने उन्हें सूचना दी। सूचना मिलने पर कालूकुआं चौकी प्रभारी लालजी सिंह ने कांस्टेबिल प्रमोद यादव के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें