फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामनाथ और महासचिव जय सिंह बने

Thu, 16 Feb 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
अधिवक्ता संघ अध्यक्ष रामनाथ - फोटो : amarujala
विज्ञापन
जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में देर रात तक हुई मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर रामनाथ श्रीवास्तव की जीत हुई। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुरेंद्र कुमार मिश्रा को 80 वोटों से हरा दिया।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के 1257 वोट की गिनती पूरी होने के बाद रामनाथ को 493 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सुरेंद्र कुमार मिश्रा को 413 और चंद्रमौलि शुक्ला को 172 वोट प्राप्त हुए। अध्यक्ष पद पर कुल 5 प्रत्याशी थे। महासचिव पद पर चल रही कांटे की टक्कर में जय सिंह ‘काकू’ ने 408 वोट पाकर निकटतम प्रतिद्वंद्वी छोटेलाल सैनी को 112 मतों से पराजित किया। छोटेलाल को 296 वोट मिले।

इस पद पर भी पांच प्रत्याशी थे। कोषाध्यक्ष में राजीव द्विवेदी ने 598 वोट हासिल कर रामफल यादव को मात्र 35 वोटों से हराया। रामफल 563 वोट पाए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेश सिंह तोमर को 691 वोट हासिल हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रामऔतार श्रीवास को 529 वोट मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष में वीरेंद्र कुमार द्विवेदी 428 वोट पाकर विजयी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें