फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महासचिव के साथ मारपीट-लूटपाट की दर्ज नहीं की गई रिपोर्ट, अधिवक्ता संघ भड़का, आज से हड़ताल

Wed, 21 Jan 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
महासचिव के साथ घर में घुसकर मारपीट-लूटपाट के मामले में रिपोर्ट दर्ज न किए जाने पर अधिवक्ता संघ ने नाराजगी जताई है। साथ ही 22 और 23 जनवरी को हड़ताल का एलान किया है। संघ ने रिपोर्ट दर्ज कर इस मामले में संदिग्ध भूमिका निभाने वाले उप निरीक्षक का तबादला भी किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


जिला एवं सत्र न्यायाधीश को बुधवार को जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ल ने सौंपे पत्र में घटना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने संघ की कार्यकारिणी की बैठक का हवाला देकर कहा कि 19 जनवरी की रात करीब 9 बजे अधिवक्ता संघ महासचिव जयराज सिंह के घर में घुसकर मारपीट की गई।

वारदात में इंदिरा नगर निवासी एक व्यक्ति सहित चार लोग शामिल थे। उन्होंने श्री सिंह से मोबाइल फोन व 4500 रुपये लूट लिए। घटना की सूचना शहर कोतवाली में भी दी गई। उप निरीक्षक केशव वर्मा आरोपियों को पकड़ लाए लेकिन अधिकारियों को गलत सूचना देकर उन्हें बचाने की कोशिश की।
विज्ञापन


अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि उप निरीक्षक की दखलंदाजी से ही एफआईआर नहीं दर्ज हो पाई। अध्यक्ष ने यह भी कहा कि इसी तरह अधिवक्ता हरीलाल के मामले में भी पुलिस उदासीनता बरत रही है।

अधिवक्ता संघ अध्यक्ष ने कहा है कि दो दिनों के अंदर रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो 22 व 23 जनवरी को अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे। 23 जनवरी को दिन में 3 बजे संघ अपनी अगली कार्रवाई का फैसला लेगा।

अध्यक्ष ने यह भी बताया कि 31 जनवरी को उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के आह्वान पर लखनऊ में हो रही बैठक में यहां अध्यक्ष/मंत्री को संघ का प्रतिनिधित्व करने के लिए अधिकृत किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें