फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता ने दी आत्मदाह की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। समाधान दिवस में मोबाइल से वीडियो बनाने पर डीएम और एसपी द्वारा वकील को फटकार लगाने के मामले में अधिवक्ता आक्रोशित हैं। अधिवक्ता संघ को अर्जी देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अधिवक्ता देवकी नंदन ने बताया कि सदर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में बिजली मीटर की खराबी और बिल संशोधन की शिकायत लेकर गए थे। आरोप लगाया कि कोतवाली देहात के निरीक्षक रामाश्रय यादव ने मोबाइल वीडियो बनाने की झूठी शिकायत एसपी से कर दी।
इस पर डीएम और एसपी ने सरेआम अभद्रता की। फर्जी केस में जेल भेजने की धमकी दी। अधिवक्ता ने चेतावनी दी है कि कार्रवाई न होने पर संघ भवन के सामने आत्मदाह कर लेंगे। उधर, इस बाबत जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सुबीर सिंह का कहना है कि अधिवक्ता की शिकायत मिल गई है। जल्द आमसभा की बैठक में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें