फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ चुनाव छह फरवरी को

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिला अधिवक्ता संघ का वार्षिक चुनाव 6 फरवरी को होगा। संघ की आम सभा की बैठक में चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया। बैठक में एल्डर्स कमेटी के रिक्त दो पदों पर सर्वसम्मति से सदस्य चुने गए।
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ सभागार में अध्यक्ष सुबीर सिंह गौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में चुनाव संबंधी कार्यक्रम जारी किया गया। एल्डर्स कमेटी अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने बताया कि सदस्यता शुल्क 17 जनवरी तक जमा होगा। मतदाता सूची प्रकाशन 20 जनवरी और आपत्तियां व उनका निस्तारण 21 जनवरी को होगा। नामांकन व जांच 24 जनवरी को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगी।
नाम वापसी 25 जनवरी को सुबह 10 से दोपहर बाद 3 बजे तक और पोस्टल बैलेट से मतदान 4 व 5 फरवरी को होगा। एल्डर्स कमेटी अध्यक्ष ने बताया कि मतदान 6 फरवरी को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा। मतदान खत्म होने के तत्काल बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। परिणामों की घोषणा सदन में 7 फरवरी (शुक्रवार) को होगी।
विज्ञापन

संघ अध्यक्ष ने बताया कि सदस्य रहे हरिप्रसाद अवस्थी और चंद्रमोहन कृष्ण मौन के स्थान रिक्त होने पर इन दोनों पदों पर राकेश सिन्हा और रामदयाल वर्मा को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया है। बैठक में सभी पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें