फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघु एवं सीमांत किसानों की जोत सीमा बढ़ाने की वकालत

Sun, 10 Feb 2019 11:52 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
बैठक संबोधित करते अध्यक्ष कल्याण सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडारी लिमिटेड के सामान्य निकाय की वार्षिक बैठक में बुंदेलखंड के लघु व सीमांत किसानों की जोत सीमा बढ़ाने की मांग की गई। कहा कि उत्तर प्रदेश सीलिंग एक्ट और राजस्व अधिनियम में ऐसा ही निहित है। 

विज्ञापन


रविवार को क्योटरा स्थित सहकारी भंडार कार्यालय परिसर में हुई बैठक में पूर्व अध्यक्ष हरीशरण सिंह (बंदर भइया) ने कहा कि प्रदेश के अन्य जिलों की अपेक्षा बुंदेलखंड के किसानों की कृषि भूमि ढाई गुना कम मानी गई है। लघु और सीमांत किसानों की जोत सीमा ढाई गुना बढ़ाकर पांच हेक्टेयर की जानी चाहिए। विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने कृषक बीमा, दुर्घटना बीमा और किसानों की आय दोगुना करने में सहकारिता के योगदान पर चर्चा की।

जिला अधिवक्ता संघ निवर्तमान अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू ने सहकारी समितियों से अवैध कब्जे हटवाने और बाउंड्री बनवाने पर जोर दिया। जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष बद्री विशाल त्रिपाठी ने लघु और सीमांत किसानों का जोत दायरा बढ़ाने की वकालत के साथ ही किसान बीमा के बारे में बताया। भंडार के सचिव राजेश कुमार चौधरी ने वर्ष 2017-18 व 2019 का संतुलन पत्र और अन्य प्रस्ताव पेश किए। उपाध्यक्ष कुलभाष्कर ने आभार जताया। केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के अध्यक्ष कल्याण सिंह ने संबोधन के साथ समापन की घोषणा की बैठक में विजय बहादुर सिंह परिहार, विवेकानंद गुप्त, मटौंध नगर पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह, नीरज सिंह, राजबहादुर सिंह (कर्वी), रामकिशोर सिंह, उदयभान सिंह, रामकृष्ण सिंह, चंद्रप्रभा, धीरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें