फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: स्क्रीन शेयरिंग एप इंस्टाल न करने की सलाह

विज्ञापन
स्कूली छात्राओं को साइबर जागरूकता करतीं महिला आरक्षी। - फोटो : पुलिस।
विज्ञापन
बांदा। जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में बुधवार को साइबर जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं व आमजन को साइबर क्राइम से बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

जागरूकता में किसी से भी ओटीपी साझा न करने, अनजान वीडियो कॉल रिसीव न करने, लॉटरी-ईनाम के कॉल, मैसेज के फ्राड होने की सम्भावना होने, अनजान व्यक्ति को यूपीआई पिन न बताने, किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर स्क्रीन शेयरिंग एप (जैसे एनी डेस्क, क्वीक सपोर्ट, टीमव्यूवर, स्क्रीन मिरर आदि) अपने फोन में कभी भी इंस्टाल न करें।
सोशल नेटवर्किग साइट पर होने वाले फ्राड की जानकारी दी तथा साइबर अपराध से तत्काल सुरक्षा व शिकायत दर्ज के लिए साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही साइबर फ्रॉड होने पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने के लिए गृह मंत्रालय भारत सरकार की ओर से प्रदान की गई वेबसाइट की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

साइबर क्राइम से बचाव के लिए मुख्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए निर्देशों के अनुसार भी जागरूकता को प्रचारित किया गया। जनपद में स्थित साइबर क्राइम पुलिस थाना व समस्त जनपदीय थाना स्तर पर बनी साइबर हेल्प डेस्क पर तुरन्त संपर्क कर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म का सुरक्षित व सावधानी पूर्वक उपयोग करें व किसी के बहकावे में न आकर अपनी फोटो व गोपनीय जानकारी कभी अनजान व्यक्ति से साझा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें