फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: आर्थिक कमजोर छात्रों का कराया दाखिला, चेहरों पर आई मुस्कान

Thu, 23 Apr 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय पहल करते हुए टीम संकल्प ने आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी बच्चों के भविष्य को संवारने की दिशा में कदम उठाया है। संस्था ने नवीन शिक्षण सत्र में 17 छात्र-छात्राओं का राजकीय इंटर कॉलेज में दाखिला कराया है।संस्था के सदस्य अभय श्रीवास्तव ने बताया कि इन बच्चों को कक्षा 9वीं और 11 वीं में प्रवेश दिलाया गया है। साथ ही उनकी पढ़ाई से जुड़े अन्य आवश्यक खर्च भी टीम संकल्प द्वारा वहन किए जाएंगे, ताकि आर्थिक अभाव किसी भी बच्चे की शिक्षा में बाधा न बने।
विज्ञापन

इस अवसर पर जीजीआईसी करतल परिसर में एक संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य कुमारी सोली ने टीम संकल्प के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक सहयोग से ही शिक्षा का वास्तविक विस्तार संभव है और जरूरतमंद बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम में टीम संकल्प के सदस्य रुचि खरे, अवधेश सिंह, रेनू सिंह, विपिन अवस्थी, अमरदीप गुप्ता, पंकज गुप्ता, रीना गौतम, मुकेश व राकेश पटेल मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और भविष्य में समाज व देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें