फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी हीरा लाल ने सभी विभागीय अधिकारियों को फरियादियों का सम्मान करने और उनकी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सदर तहसील में जिलाधिकारी व सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में 103 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। बाकी संबंधित विभागों को सौंप दिए गए।
डीएम ने निस्तारण में लापरवाही करने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। अधिकांश शिकायतें बिजली, पानी, जलभराव और छात्रवृत्ति व जमीनी विवाद से संबंधित थे।
एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का समय से निस्तारण करें। सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, पीडी आरपी मिश्रा, सीएमओ डा. संतोष कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी संजय अग्रवाल, उप निदेशक कृषि एके सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी संजय यादव, तहसीलदार अवधेश निगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, अतर्रा तहसील में समाधान दिवस पर एसडीएम ने शिकायते सुनी और निस्तारण के निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह, थाना प्रभारी रामेंद्र तिवारी, विजय सिंह समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। नरैनी तहसील दिवस में एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने शिकायते सुनी। 46 शिकायते में एक का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें