फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सराफा प्रतिष्ठान में आठ घंटे चली कार्रवाई, मिली गड़बड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। व्यापार कर की टीम ने सोमवार को नरैनी रोड स्थित ओंकारनाथ अग्रवाल सराफ के प्रतिष्ठान पर कार्रवाई की। देर रात तक चली कार्रवाई में टीम ने सोने-चांदी के जेवर मिलान करते हुए खरीद-फरोख्त से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। दुकान मालिक के मौके पर न मिलने से टीम आठ घंटे तक दुकान में डटी रही। बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी मिलने की आशंका है।
विज्ञापन

सराफा व्यवसायी द्वारा बिल न देने की शिकायत पर ज्वाइंट कमिश्नर जीएसटी संतोष कुमार वर्मा के निर्देशन पर डिप्टी कमिश्नर अवध कुमार पटेल के नेतृत्व में असिस्टेंट कमिश्नर जुबेर अहमद, राज्यकर अधिकारी सुमित कुमार ने सोमवार दोपहर नरैनी रोड स्थित ओंकारनाथ अग्रवाल सराफ की दुकान में छापा मारा। मालिक रवि अग्रवाल के दुकान पर न मिलने पर टीम को आठ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। दुकान में मौजूद बड़े भाई से जब टीम के सदस्यों ने अभिलेख मांगे तो असमर्थता जताई। रात करीब नौ बजे जब वह दुकान पहुंचे, तब जांच टीम को अभिलेख दिखाए गए।
लाॅकर की चाबी मांगने पर उन्होंने खोने का हवाला दिया। इस पर टीम ने गवाहों की मौजूदगी में लॉकर सील करने की बात कही। इसके बाद दुकान मालिक ने लॉकर खुलवाकर उसमें रखे सोने व चांदी के जेवरात की तौल कराई। रात 12 बजे तक चली कार्रवाई के दौरान जांच टीम को स्थानीय कोतवाली से पुलिस फोर्स भी बुलाना पड़ा।
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर अवध कुमार पटेल ने बताया कि प्रथम दृष्टया सराफा व्यवसायी के द्वारा बिना बिल माल की बिक्री व जीएसटी चोरी का मामला पाया गया है। जांच पूरी होने पर टैक्स चोरी की धनराशि पर अर्थदंड लगाते हुए कार्रवाई की जाएगी। उधर रवि अग्रवाल ने बताया कि जांच टीम को बाहर होने की जानकारी लाइव लोकेशन के माध्यम से दी थी। टीम का पूरी तरह से सहयोग किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें