फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकहुला गांव का अधूरा सामुदायिक शौचालय।

विज्ञापन
विज्ञापन
तिंदवारी। जसपुरा के सिकहुला गांव का सामुदायिक शौचालय अभी भी अधूरा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस अधूरे शौचालय का पिछले वर्ष अक्तूबर माह में मुख्यमंत्री के हाथों उद्घाटन करा लिया गया।
विज्ञापन

चार लाख 80 हजार रुपये से बने शौचालय को संचालित दिखाने के लिए दीवारें खड़ी कर रंग-रोगन कर दिया गया, जबकि अंदर न तो लैट्रिन सीट लगी है। न ही टैंक बना है। इसमें ताला लटका रहता है। बिना टैंक के ही शौचालय के बाहर पेंट कराकर दीवारों में महिला और पुरुष लिखा दिया गया है। ग्रामीण गजेंद्र सिंह चौहान, राजकरन पाल, अरविंद सिंह, धर्मेंद्र निषाद, रोहित साहू ने बताया कि शौचालय का बजट खाते से निकाला जा चुका है।
इसके बाद भी सामुदायिक शौचालय अधूरा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सामुदायिक शौचालय निर्माण पूरा कराने और जांच की मांग की है। प्रभारी बीडीओ राघवेंद्र तिवारी ने कहा कि मौके पर जाकर देखेंगे कि किस वजह से शौचालय अधूरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें