फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपार की लड़ाई लड़ेंगे अनशनकारी किसान

Fri, 22 Jan 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड को अकालग्रस्त घोषित कर किसानों को तात्कालिक सहायता मुहैया कराने की मांग लेकर बुंदेलखंड किसान यूनियन का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। पदाधिकारियों ने कहा कि किसान आरपार का संघर्ष करेंगे। भारतीय किसान सेना ने भी समर्थन किया है।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट के पास चल रहे आमरण अनशन में बृहस्पतिवार को यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने कहा कि मांगे पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

इसे और उग्र किया जाएगा। किसी किसान ने अब जान दी तो शासन-प्रशासन को इसका करारा जवाब दिया जाएगा। अनशन स्थल पर पूरे समय महिला-पुरुष किसान भाषण, नारे में बिता रहे हैं।
विज्ञापन


उधर, किसान सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष रमाकांत मिश्र ने भी पदाधिकारियों के साथ आमरण अनशन में शामिल होकर समर्थन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष द्विवेदी, गजबदन शुक्ला, शैलेंद्र सिंह, भइयालाल, कृष्ण कुमार पटेल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें