फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में लाठी-डंडे के साथ एसिड अटैक

विज्ञापन
जिला अस्पताल में इलाज को आए डिघवट गांव में हमले में घायल मजदूर। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
चिल्ला। शराब के नशे में दो पक्ष भिड़ गए। लाठी-डंडे चलाने के साथ एसिड अटैक भी किया। इसमें युवक झुलस गया। अन्य को भी चोटें आईं। इन सभी को जिला अस्पताल को भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट की दर्ज है।
विज्ञापन

घटना थाना क्षेत्र के डिघवट गांव की है। गुरुवार की शाम करीब 7 बजे वीरेंद्र उर्फ शाहबा पुत्र रामसेवक शराब के नशे में उत्पात मचा रहा था। पड़ोसी रमेश पुत्र बिंदा ने मना किया तो दोनों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोग आ गए। एक-दूसरे पर लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी से वार किया।
इसी बीच कुलदीप उर्फ गोंदीलाल उर्फ रंजीत के ऊपर तेजाब डाल दिया गया। वह गंभीर रूप से झुलस गया। यूपी-112 पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिल्ला थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर धारा-323, 504, 506 रिपोर्ट दर्ज की गई है, जबकि रमेश, राममिलन व विनय पर एसिड अटैक के लिए धारा 324 भी लगाई गई है। जांच की जा रही है। गिरफ्तारियां की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें