अतर्रा। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में शनिवार को महान वैज्ञानिक आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय का जन्मोत्सव विज्ञान क्लब, विज्ञान भारती के संयुक्त तत्वावधान में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक प्रो. एसपी शुक्ला के मार्गदर्शन में हुआ।
संस्थान के कुलसचिव डॉ. आशुतोष तिवारी ने आचार्य राय के जीवन, उनके वैज्ञानिक योगदान और स्वदेशी आंदोलन में भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर आचार्य राय के जीवन पर आधारित प्रेरणादायक फिल्म की स्क्रीनिंग की गई। कार्यक्रम में शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र, छात्राओं की भागीदारी रही। सभी ने आचार्य राय से प्रेरणा लेकर विज्ञान और देश सेवा के प्रति संकल्प लिया गया। (संवाद)