फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: चेक बाउंस के मामले में आरोपी की पुनरीक्षण याचिका खारिज

Tue, 30 Jun 2026 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। छह-छह लाख रुपये के दो चेक बाउंस होने के मामले में आरोपी की पुनरीक्षण (रिवीजन) याचिका सत्र न्यायालय ने खारिज कर दी। अदालत ने विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम द्वारा जारी समन आदेश को सही ठहराते हुए उसमें हस्तक्षेप से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन



अभियोजन के अनुसार, नुनिया मोहाल कटरा कोतवाली निवासी झल्लूराम ने आरोप लगाया था कि अर्जुन ने 15 लाख रुपये उधार लिए थे। इसमें से तीन लाख रुपये लौटाने के बाद शेष राशि के भुगतान के लिए छह-छह लाख रुपये के दो चेक दिए, जो बैंक में प्रस्तुत करने पर अनादरित (बाउंस) हो गए। कानूनी नोटिस भेजने के बावजूद भुगतान नहीं होने पर परिवाद दायर किया गया।
विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट ने प्रथमदृष्टया मामला बनता पाते हुए आरोपी को समन जारी किया था। सत्र न्यायाधीश ने अपने आदेश में कहा कि मजिस्ट्रेट के आदेश में कोई कानूनी त्रुटि या अनियमितता नहीं है। इसलिए पुनरीक्षण याचिका निरस्त करते हुए 26 सितंबर 2025 के समन आदेश को बरकरार रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें