फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म में आरोपी गिरफ्तार

Tue, 12 Aug 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा (बांदा)। शादी का झांसा देकर युवक ने युवती के साथ तीन साल तक दुष्कर्म किया। युवती ने जब आरोपी पर शादी का दबाव बनाया, तब आरोपी ने अभद्रता की। पिता ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनके रिश्तेदार सेमरिया मिर्दहा गांव निवासी बृजेश कुमार का उसकी 18 वर्षीय बेटी के साथ तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करता रहा। जब बेटी ने शादी करने के लिए कहा तो आनाकानी करने लगा। रिश्तेदारी में दबाव बनाया तो अभद्रता की। युवती के पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देते हुए दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली इंस्पेक्टर ऋषिदेव सिंह ने बताया कि आरोपी बृजेश को मंगलवार दोपहर नेशनल हाइवे किनारे अनथुवा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें