फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: फर्जीवाड़ा कर न्यायिक प्रक्रिया से खिलवाड़ का आरोप, प्राथमिकी

Thu, 23 Jul 2026 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। न्यायालय में विचाराधीन प्रकरणों में एक ही व्यक्ति की खतौनी और एक ही व्यक्ति के अभिलेखों में फर्जीवाड़ा कर उसका प्रयोग करने का मामला पुलिस के संज्ञान में आया है। शिकायत होने पर डीआईजी के निर्देश पर कोतवाली में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


थाना मटौंध क्षेत्र के गांव गोयरा मुगली निवासी अब्दुल सईद खां जो इस समय शहर के मोहल्ला छावनी में रहते हैं। उन्होंने डीआईजी को शिकायती पत्र दिया। बताया कि थाना गिरवां क्षेत्र के गांव तरखरी के अरविंद कुमार चतुर्वेदी बांदा में रहता है। उसने न्यायालय में लंबित मामलों में जमानत कराने के लिए एक ही खतौनी व एक ही जमानतदार का एक बार से अधिक उपयोग किया।

उसने न्यायालय को गुमराह किया है और अभिलेखों में भी फर्जीवाड़ा किया है। डीआईजी के निर्देश पर कोतवाली में अरविंद कुमार चतुर्वेदी, मवई बुजुर्ग निवासी प्रहलाद, सैमरी निवासी सुयोग मिश्रा, जौरही निवासी मनोज सोनी, करहिया निवासी रविशंकर, गांव जवाहर निवासी फूल सिंह, बांदा निवासी मुख्तार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें