फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 07 Oct 2026 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

किशोरी की मां ने पारिवारिक जेठ पर पांच अक्तूबर की रात में घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
महिला ने बताया कि पांच अक्तूबर को पति बीमार पिता को इलाज के लिए लखनऊ लेकर गए थे। वह घर पर बेटी के साथ थीं। पति के कहने पर वह लोग रात में पारिवारिक जेठ घर पर रुक गए। घर के लोग बाहर सो रहे थे।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। किशोरी ने घटना की जानकारी मां को दी। बुधवार को पति के लखनऊ से लौटने के बाद महिला थाने पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने किशोरी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिसंडा में प्रारंभिक चिकित्सकीय परीक्षण कराया।
विज्ञापन

मेडिकल परीक्षण बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में होगा। क्षेत्राधिकारी बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें