बांदा। ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। पुलिस को घटनास्थल से हेलमेट नहीं मिला। उसके सिर पर गंभीर चोटें थीं। शहर के शांति नगर निवासी जगदेव का बेटा राजेंद्र (45) शनिवार को शाम बाइक पर अकेले बबेरू स्थित अपनी ससुराल जा रहा था।
गांव के नजदीक सामने से उसे ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। परिजन उसे कानपुर ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, मृतक कनवारा स्थित प्राथमिक विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मी था।