फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या पर फैसला चाहे जो हो स्वीकार करें

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी/ओरन। अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के संभावित फैसला व बारावफात को लेकर कोतवाली में क्षेत्र के सभ्रांत नागरिकों की बैठक हुई।
विज्ञापन

अपर एसपी एलबीके पाल ने दोनों समुदाय के लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। कहा कि फैसला चाहे जो भी आए लेकिन सभी लोग उसे स्वीकार करें और शांति रखे। क्षेत्राधिकारी कुलदीप कुमार ने कहा कि भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहें। पुलिस ने कस्बे में फ्लैग मार्च कर लोगों से त्योहार पर अमन चैन बनाए रखने को कहा।
बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष ओममणी वर्मा, नायब तहसीलदार आके शुक्ला, विद्युत विभाग के अवर अभियंता आरपी सिंह, शंकर दीन यादव, राकेश चौरसिया, दिलीप राजपूत समेत दर्जनों गांव के लोग मौजूद रहे। उधर, बिसंडा थाना परिसर में भी पीस कमेटी की बैठक में सीओ कुलदीप सिंह ने शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओरन नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश द्विवेदी, बिसंडा नगर पंचायत अध्यक्ष गयाचरन निर्मल सहित रमाकांत त्रिपाठी, बबलू पांडेय, रामबाबू त्रिपाठी, अकरम हुसैन, मुजम्मिल खां, अब्दुल रऊफ, अल्ला रक्खी प्रधान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें