फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने फूंका तेलंगाना सरकार का पुतला

विज्ञापन
तेलंगाना सरकार का प्रतीकात्मक पुतला फूंकते अखिल विद्यार्थी परिषद सदस्य। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। हैदराबाद में सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला डॉक्टर को जलाकर मार डालने के विरोध में रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बांदा यूनिट ने विरोध प्रदर्शन करते हुए तेलंगाना सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट के पास विरोध प्रदर्शन में परिषद की जिला कार्यसमिति सदस्य विशंभर सिंह ने कहा कि डॉक्टर की हत्या कलुषित मानसिकता का प्रतीक है। दोषियों को मृत्युदंड दिया जाना चाहिए। नगर सह मंत्री उदय प्रताप सिंह ने इसे घिनौनी हरकत बताया।
साथ ही कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। सह जिला संयोजक सुधांशु सिंह ने कहा कि ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। परिषद इनसे निपटेगा। रामजी तिवारी, मोहिल गुप्ता, ऋषभ त्रिपाठी, महेश मिश्रा, अजय गौतम, आशीष गौतम, अतुल साहू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें