बांदा। चार माह का अपना भ्रूण लेकर युवती कोतवाली पहुंच गई। आरोप लगाया कि ससुराल में उसके साथ की गई मारपीट से उसका गर्भपात हो गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर भ्रूण का पोस्टमार्टम कराया है।
शहर के बलखंडी नाका निवासी अंजली सोनकर (25) पत्नी अनिल सोनकर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि ससुराल में उसकी नंद व नंदोई आदि ने उसे बुरी तरह मारापीटा। इससे उसका गर्भपात हो गया। आरोप लगाया कि ससुराल के मकान में जिस हिस्से में वह रह रही है उसमें ससुराल के लोग कब्जा करना चाहते हैं। इसी को लेकर उसके साथ यह मारपीट की गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।