खानकाह इंटर कालेज में सेवानिवृत्त कर्मी को विदाई देते प्रबंधक, प्रधानाचार्य व समिति सदस्य।
- फोटो : BANDA
बांदा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ अदालत में पेशकार रहे शाहिद हुसैन मंगलवार (30 जून) को सेवानिवृत्त हो गए। उन्हें न्यायालय कर्मियों ने सोशल डिस्टेंसिंग आदि का पालन करते हुए सादे समारोह में विदाई दी। दिवानी कर्मचारी संघ अध्यक्ष रहमान अली की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी राजाराम गुरुदेव ने बताया कि शाहिद 21 वर्ष 19 दिन की सेवा पूरी करके सेवानिवृत्त हुए हैं।
इस मौके पर अनवर हैदर जैदी, राजेश यादव, जितेंद्र कुमार, तृप्ति त्रिपाठी, रुआब आलम, देवीदीन कुशवाहा, मीसम अली आदि जजी कर्मी उपस्थित रहे। उधर, खानकाह इंटर कालेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मी नियामत उल्ला खां भी सेवानिवृत्त हो गए। कालेज में आयोजित सादे समारोह में उन्हें विदाई देते हुए सम्मानित किया गया। प्रबंधक एजाज अहमद ने उन्हें माला पहनाई।
प्रधानाचार्य दरक्शा ने नियामत के कार्यकाल को सराहा। विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष खुर्शीद अहमद खां सहित उपाध्यक्ष शब्बीर अली बबलू, कोषाध्यक्ष इरशाद अहमद, मोहम्मद इदरीस, सैय्यद अहमद मगरबी, खेल शिक्षक शाहिद वली खां, शफकत अली, लिपिक अदनान अहमद आदि शामिल रहे। प्रधानाचार्य ने सभी का आभार जताया।