Aam Aadmi Party will run selfie with school campaign
- फोटो : BANDA
बांदा। आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष/दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारा यूपी में दिल्ली की तर्ज पर विधान सभा चुनाव लड़ने की घोषणा से भाजपा में खलबली मच गई है। शिक्षामंत्री यूपी के स्कूलों को दिल्ली से बेहतर बता रहे है।
आप के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी दिल्ली या यूपी बेहतर विषय पर खुली बहस की चुनौती दी है। अध्यक्ष ने कहा कि ‘सेल्फी विद स्कूल और सेल्फी विद खंडहर’ कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
जिला सचिव अवधेश गुप्ता, सीवाईएस के मंडल अध्यक्ष नीरज कछवाह, पिंटू यादव, महिला जिलाध्यक्ष प्रेमलता शर्मा, राघव सिंह, संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे। उधर, आदित्य तिवारी, शरद सिंह, मोहित चंदेल, अभय सिंह अनुभव सिंह ने पार्टी की सदस्यता ली।