फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: खेत से गेहूं की फसल काटकर लौटे युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 13 Apr 2026 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मरका थाना क्षेत्र के पिंडारन निवासी 27 वर्षीय धर्मेंद्र रविवार की दोपहर खेत से गेहूं की फसल काटकर घर आया था। उस वक्त घर पर कोई नहीं था। जब काफी देर बाद परिजन घर पहुंचे तो युवक कमरे में बंद था। उन्होंने आवाज लगाई पर अंदर से कोई जवाब नहीं आया।
विज्ञापन

जिस पर उन्होंने दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर पहुंचा तो वह फंदे पर लटका हुआ था। जिसके बाद फंदा काटकर उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई सुशील ने बताया कि भाई के द्वारा आत्महत्या क्यों की गई इसकी कोई जानकारी उन्हें नहीं है। वहीं मरका थाना प्रभारी मिथलेश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। पता कराकर कानूनी प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें