फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: आपसी खुन्नस में युवक के सीने में मारी गोली, रेफर

Sun, 16 Mar 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। रंजिश में बाइक से घर जा रहे युवक को कार सवार ने रोकर सीने में तमंचे से फायर झोंक दिया। घायल युवक को गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया। वहां से उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सियार पाखा गुढ़ाकला गांव निवासी ऋषभ द्विवेदी (22) कस्बे के कालिंजर मार्ग में साड़ी की दुकान किए है। रविवार की दोपहर में अपनी बीमार मां केतकी देवी का इलाज कराकर बाइक से घर छोड़ने गया था। घर लौटते समय कालिंजर मार्ग पर पीछे से आए कार सवार व्यक्ति ने उसकी बाइक के सामने कार लगा दी। कार में बैठने के लिए कहा, मना करने पर कार से नीचे उतर तमंचे से गोली चला दी। गोली लगने से ऋषभ घायल होकर जमीन में गिर गया। इस बीच आरोपी युवक भाग निकला। मौके पर मौजूद राहगीर उसे सीएचसी लाए, यहां प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
ऋषभ ने बताया कि आरोपी युवक की ससुराल उसके पड़ोस में है। कुछ माह पहले मोबाइल फोन में आरोपी की सास से उसकी लड़की के लिए बाजार से समान लाने को लेकर बात हुई थी। ऋषभ बाजार से समान लेकर घर देने गया था, इसी बात से आरोपी उप संदेह करने लगा। कोतवाली निरीक्षक राम मोहन राय ने बताया कि पिता ने दो आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें