फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: रंजिश में घर के बाहर बैठे युवक के मारी गोली, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घर के बाहर बैठे युवक को पांच लोगों ने गोली मार दी। गोली उसके बाएं पेट के ऊपर लगी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से डॉक्टर ने उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मर्दननाका मोहल्ला निवासी सरताजुद्दीन सिद्दीकी (25) रविवार की देर शाम अपने घर के दरवाजे पर बैठा था। तभी पांच लोग वहां आए और उससे समझौते की बात करने लगे। सरताजुद्दीन ने विरोध किया तो एक ने उसके गले में चाकू से वार करने के लिए हमला किया। उसने अपना बचाव किया तो दूसरे ने तमंचे से गोली मार दी।
सरेशाम घटना होने से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। परिजनों ने लहूलुहान हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां घायल सरताजुद्दीन ने बताया कि वह इलेक्टि्रक का काम करता है। उसने वर्ष 2021 में कानपुर के रहने वाले एक व्यक्ति की पत्नी से निकाह किया था। सरताजुद्दीन ने बताया कि उस व्यक्ति ने अपनी पत्नी को तलाक दे रखा था। उसके बाद उसने निकाह किया है।
विज्ञापन

इसी बात की रंजिश वह उनसे रखते हैं। सरताजुद्दीन ने का कि कानपुर निवासी दो लोगों को वह पहचानता है। उधर, गोली कांड के विषय में कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि उन्हें अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें