फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में युवक ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर पेशा युवक का शव ससुराल में फंदे पर शनिवार की देर शाम लटकता मिला। परिजन आत्महत्या की बात कह रहे हैं। मृतक के भाई ने ससुरालियों पर मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस भी घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

सीमावर्ती फतेहपुर जनपद के लोहारन गढ़वा गांव निवासी कल्लू उर्फ देवकरन (35) पुत्र कृष्णपाल पत्नी बुधिया के साथ यहां अपनी ससुराल जौहरपुर (तिंदवारी) गांव में रहकर बालू खदान में मजदूरी करता था। 15 दिन पहले फतेहपुर से यहां आया था।
शनिवार को देर शाम कमरे में पंखे के हुक में रस्सी के फंदे पर उसका शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। घटना की खबर मिलने पर यहां पहुंचे मृतक के भाई रामकरन निषाद ने आरोप लगाया कि ससुरालियों ने मारपीट कर कल्लू की हत्या कर दी।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया गया। यह भी कहा कि कल्लू के हाथ और पैर बंधे थे। खून भी बह रहा था। उधर, ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि घटना के वक्त परिजन घर के बाहर थे। कमरे के दरवाजे अंदर से बंद थे। कल्लू ने आत्महत्या की है। उधर, बेंदा चौकी प्रभारी रोशन गुप्ता ने बताया कि जांच की जा रही है। फिलहाल तहरीर नहीं मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें