फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पैर फिसलने से नदी में गिरे युवक की डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। नदी में पैर फिसल जाने से युवक की डूबकर मौत हो गई। उसका शव पानी में उतराता हुआ नदी से बरामद किया है। पत्नी ने पुलिस को नदी में शौच करने जाने की बात बताई है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि नदी से चोरी-छिपे बालू निकालते समय यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन

कालिंजर थाना क्षेत्र के गोपरा गांव निवासी रामकेश निषाद (35) रात में नदी की ओर गया था। सुबह उसका शव बागै नदी में उतराता हुआ मिला। पत्नी विनीता ने पुलिस को बताया कि रात ढाई बजे के करीब वह घर से नदी किनारे शौच के लिए गया था। वहां पैर फिसल जाने से यह हादसा हो गया। उधर, गांव के कुछ ग्रामीणों ने बताया कि रामकेश निषाद ट्रैक्टर से बालू निकालने नदी में गया था। नदी से बालू निकालते समय यह हादसा हो गया। पत्नी विनीता ने पोस्टमार्टम हाउस में बताया कि तीन पुत्र हैं। रामकेश अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।
पिता बंदर निषाद का कुछ साल पहले निधन हो चुका है। रामकेश मजदूरी करता था। कालिंजर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया पत्नी द्वारा दी गई तहरीर में शौच की बात बताई है। हालांकि मौके पर ग्रामीणों ने चोरी छिपे बालू निकालने के दौरान हादसा होने की बात कही है। इस पहलू की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें