फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: थ्रेसर में हाथ फंसने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। बिसंडा के पल्हरी गांव निवासी दीपक कुशवाहा (25) की मसूर की थ्रेसिंग के दौरान मशीन के अंदर हाथ फंस जाने से मौत हो गई।
विज्ञापन

पिता राजू कुशवाहा ने बताया कि बुधवार की शाम करीब सात बजे दीपक परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गांव के खेत में बटाई की मसूर की थ्रेसिंग कर रहा था। इस दौरान मसूर की लॉक को थ्रेसर में डालते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और हाथ थ्रेसर में फंस गया।
विज्ञापन

मशीन ने दीपक को अपने अंदर खींच लिया। इससे उसकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने जल्दी से मशीन बंद की। दीपक तीन भाइयों में बड़ा अविवाहित था। मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। सूचना पर समाजसेवी पीसी पटेल मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें