फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बंटवारे की पंचायत के दौरान महिला गश खाकर गिरी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जेठ-जेठानी से चल रहे बंटवारे के विवाद में लगी पंचायत के दौरान महिला गश खाकर गिर गई। परिजन उसे लेकर गांव के ही प्राइवेट अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


गिरवां थानाक्षेत्र के बहेरी गांव निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि उनकी मां केशव देवी (55) का जेठ सीवन और जेठानी सुनीता से जमीन बंटवारे का विवाद चल रहा था। विवाद के दौरान मंगलवार की देर शाम गांव में पंचायत चल रही थी। इसी दौरान मां केशव देवी अचानक गश खाकर गिर गई और बेहोश हो गईं। प्राइवेट अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके तीन पुत्र हैं। पति रज्जन पांच साल से बीमार चल रहे हैं। वह घर में ही रहते हैं। गिरवां थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि बंटवारे के दौरान महिला की अचानक हालत बिगड़ने से माैत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें