फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: डायरिया से महिला की मौत, चिकनगुनिया के दो मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। डायरिया से महिला की मौत हो गई। इसके अलावा डायरिया के 12 और मरीजों को भर्ती कराया गया है। उधर, जिला अस्पताल की पैथोलॉजी जांच में दो मरीजों को चिकनगुनिया की पुष्टि की गई है।
विज्ञापन

बुधवार को अस्पताल की ओपीडी में तकरीबन 1200 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया। डायरिया और बुखार के लगभग 300 मरीज अस्पताल पहुंचे। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भदेहदू गांव की शूला (45) को डायरिया के चलते सुबह भर्ती कराया गया था। शाम को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उधर, जिला अस्पताल की पैथोलॉजी जांच में शहर के पोड़ा बाग निवासी विनोद (35) व बंगालीपुरा निवासी रजमुन (46) को चिकनगुनिया की पुष्टि की गई है। दोनों मरीज ओपीडी में आए थे।
जिला अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर में क्योटरा मोहल्ला निवासी गुलिस्ता (25), खंमौरा गांव निवासी कामिनी (2), क्योटरा गांव निवासी हिमांशु (8), कालूकुआं निवासी वैष्णवी (12), जबरापुर निवासी आंनद (24), अलीगंज यासमीन (18), महोखर निवासी सुनीता (28), खूंटी चौराहा निवासी अनुष्कर (17), त्रिवेणी निवासी अरुण (15), अलीगंज निवासी संगीता (40), डीएम काॅलोनी निवासी अभय सिंह (44), रामगुलाम का पुरवा निवासी राजाभइया (40) को डायरिया के चलते भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें