फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: चलती बाइक का सांकर टूट जाने से महिला की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। कोतवाली क्षेत्र के उमरहनी गांव निवासी हजारीलाल (36) गुरुवार की दोपहर बाइक से अपनी मां रामजानकी (55), व चाची सन्नू देवी (45) को लेकर बबेरू से ओरन होते हुए चित्रकूट जा रहे थे।
विज्ञापन

भुराने पुरवा के पास चलती बाइक के अगले पहिए का सांकर टूट जाने से बाइक में सवार तीनों लोग गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन व पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने रामजानकी को मृत घोषित कर दिया।
घायल सन्नो देवी व बाइक सवार हजारीलाल को इलाज करने के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें