बांदा। घर से निमंत्रण के लिए निकले वृद्ध किसान का शव जखौरा रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को मोर्चरी में भेजा है।
मटौंध थाना क्षेत्र के बसहरी गांव निवासी पुन्ना (75) गुरुवार को सुबह 11 बजे घर से रिश्तेदारी में निमंत्रण पर लोहरा गांव जाने के लिए निकले थे। जखौरा रेलवे स्टेशन के पास वह शौच के लिए गए तो वहीं झाड़ियों में गिरकर उनकी मौत हो गई। भाई हरिराम व भतीजे अवधेश ने बताया कि 15 साल पहले पत्नी की मौत हो चुकी है। पांच बीघा जमीन है। वह खेती करते थे। तीन पुत्र हैं। मटौंध थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन से निकलकर बोतल में पानी लेकर शौच के लिए जा रहे थे, तभी गिरकर मौत हुई है। हार्टअटैक की आशंका जताई जा रही है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। संवाद