A warning to the engineer on poor construction in the temple premises
- फोटो : BANDA
पौंडरा गांव में स्थित सिद्धपीठ पहड़िया दाई मंदिर को सीएनडीएस द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्याें का डीएम हीरालाल ने निरीक्षण किया। गुणवत्ता ठीक न मिलने पर अभियंता को फटकार लगाई और रिकवरी की चेतावनी दी। साथ ही परिसर में पेड़ लगाने के निर्देश दिए।
डीएम ने गुरुवार को निरीक्षण के दौरान 82 लाख रुपये से कराए जा रहे विकास कार्य बाउंड्री, सीसी रोड आदि का जायजा लिया। संत अजयदास से कहा कि दर्शनार्थियों से दान स्वरूप पौध लगाने और संरक्षित करने का वचन लें।
तालाब और कुएं के जीर्णोद्धार का भरोसा दिलाया। ट्रेजरी ऑफिसर एसके बघेल, ग्राम पंचायत अधिकारी प्रमोद द्विवेदी, सीएनडीएस अभियंता अनूप कु मार, मनरेगा अभियंता धीरेंद्र द्विवेदी, संजय, राजेंद्र पांडेय, प्रधान राजेश द्विवेदी, अनिरूद्ध कुमार श्रीवास आदि शामिल रहे।
डीएम ने महुआ ब्लाक के खेरवा गांव में किसान विज्ञान शुक्ला के गौपालन केंद्र का निरीक्षण किया। गौ मूत्र और गोबर से वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने की जानकारी ली। कुएं के मरम्मत के निर्देश दिए।