फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 30 साल से फरार डकैती का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Tue, 03 Mar 2026 02:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 19 पुलिस की गिरफ्त में आरोपित। स्त्रोत : पुलिस
विज्ञापन
बांदा। गिरवां थाना पुलिस ने डकैती के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जो पिछले 30 वर्षों से फरार चल रहा था। यह गिरफ्तारी सोमवार को केन नदी पुल के पास बृहद ग्राम स्योढ़ा से हुई। आरोपी के खिलाफ माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद से गैर जमानती वारंट जारी था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी गिरवां ने सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुनव्वर पुत्र भिक्खा के रूप में हुई है। वह ग्राम स्योढ़ा, थाना गिरवां का निवासी है। मुनव्वर उच्च न्यायालय इलाहाबाद में लंबित दांडिक अपील संख्या 1282/1988 के तहत वांछित था। यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 395 (डकैती) से संबंधित है। हालांकि डकैती के संबंध में कोई विवरण नहीं मिल पाया है।
इस प्रकरण में उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। अभियुक्त पिछले तीन दशकों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और लगातार अपनी पहचान छिपा रहा था। उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें