बदौसा। थाना क्षेत्र के बंगलन पुरवा (तुर्रा) के नजदीक रेलवे लाइन पर रविवार को पड़ोसी पुरवा के ग्रामीण का शव क्षत विक्षत मिला। मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि मानसिक रूप से परेशान था। रेलवे लाइन पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आ जाने से मौत हुई है।
थाना क्षेत्र के नगला पुरवा (पौहार) निवासी अवधेश कुमार उर्फ मुन्नू (42) पुत्र अयोध्या प्रसाद का शव रेलवे लाइन पर ग्रामीणों ने रविवार को सुबह पड़ा देखा। पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के बाद पंचनामा भरा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि अवधेश मानसिक रूप से परेशान रहता था।
घर में उसकी पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री है। उधर, बदौसा थानाध्यक्ष नरेश कुमार प्रजापति ने भी मृतक परिजनों के हवाले से मानसिक रूप से परेशान होने की बात कही।बताया गया कि मालगाड़ी से कटकर मौत हुई है। बडे़ भाई भोला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आ जाने से मौत हुई।