फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बरातियों से भरी वैन डंपर में घुसी, एक की मौत, पांच गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कमासिन (बांदा)। बरातियों से भरी वैन के चालक को झपकी आ जाने से वह आगे जा रहे डंपर में पीछे से घुस गई। हादसे में एक की मौत हो गई। पांच अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन

फतेहपुर जनपद के कस्बा किशनपुर गांव से सोमवार को सत्येंद्र वर्मा की बरात मरका थाना क्षेत्र कलाना गांव आई थी। शादी की रस्म पूरी होने पर कुछ बराती वैन में सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। रात एक बजे के करीब कमासिन थाना क्षेत्र के खरौली गांव के पास वैन चालक को अचानक झपकी आने से आगे चल रहे डंपर में पीछे से वैन घुस गई। इसमें किशनपुर गांव निवासी रामू वर्मा (45), सवत गांव निवासी रामनरेश (65), एकडला गांव निवासी रामलाल (62), असोथर गांव निवासी शंभू देव (32), भौली गांव निवासी राजू (34), असहट गांव निवासी माताबदल (60) गंभीर घायल हो गए। सभी को मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र वर्मा ने सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टराें ने रामू वर्मा को मृत घोषित कर दिया। शेष सभी पांचों घायलों को रात में ही जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
-

-खरौली गांव के पास आगे जा रहे डंपर से बरातियों से भरी वैन टकराई है। एक की मौत हो गई। पांच अन्य घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सौरभ सिंह, सीओ बबेरू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें