फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बाइक सवार दो छात्रों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बाइक सवार दो छात्रों काे ट्रक ने टक्कर मार दी। बाइक चला रहा छात्र ट्रक के पहिए के नीचे आकर कुचल गया। मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठा छात्र गंभीर रूप से घायल है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा गया है।
विज्ञापन


बिसंडा थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी महेश (15) व हरिओम (15) आदर्श इंटर कॉलेज बिसंडा में कक्षा नौ के छात्र थे। स्कूल के अध्यापक प्रेम पटेल ने गुरुवार की दोपहर महेश से कपड़े लाने के लिए कहा। कपड़े महेश की दुकान पर थे। अध्यापक ने अपनी बाइक भी उन्हें दे दी। दोनों छात्र बाइक लेकर कपड़े उठाने जा रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे बांदा रोड पर ट्रक ने बाइक में साइड से टक्कर मार दी। बाइक चला रहा महेश ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हरिओम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



महेश के पिता भगवानदीन श्रीवास ने बताया कि वह कपड़े प्रेस करते हैं। अध्यापक के कपड़े प्रेस कराने के लिए उनकी दुकान पर आते थे। उन्हीं कपड़ों को लेने आते समय हादसा हो गया। महेश तीन बहनों व दो भाइयों में चौथे नंबर का था। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि ट्रक को पकड़ लिया है। चालक भाग निकला है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है।
विज्ञापन



विद्यालय की ओर से अध्यापक को कारण बताओ नोटिस



प्रधानाचार्य योगेंद्र मिश्रा ने बताया कि अध्यापक प्रेम पटेल और छात्र महेश के पिता भगवानदीन पूर्व परिचित हैं। दोपहर में अवकाश पर महेश ने शिक्षक से बताया कि वह घर खाना खाने जा रहा है। इस पर अध्यापक ने प्रेस कराने के लिए दिए कपड़े भी लाने के लिए कहा। छात्र ने बाइक की चाबी मांगी तो अध्यापक ने दे दी। हालांकि उनको ऐसा नहीं करना चाहिए थे। पहले भी मैंने उनसे छात्रों को बाइक की चाबी देने से मना किया था। हादसे के बाद अध्यापक को कारण बताओ नोटिस दिया है।
वर्जन...



ट्रक हादसे में मृत छात्र नाबालिग है। पिता की ओर से तहरीर दी जा रही है। तहरीर में बाइक किसकी थी, इसका उल्लेख किया गया है। तहरीर के आधार पर बाइक की जांच कर अध्यापक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




सुरेश सैनी, बिसंडा थाना इंस्पेक्टर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें