फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सवारियों से भरे ई रिक्शे में पीछे से आए ट्रक ने मारी टक्कर, चार घायल, एक रेफर

विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से खंती में पलटा पड़ा ई रिक्शा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। बारिश की वजह से सोमवार को सड़क किनारे सवारियों से भरे ई रिक्शा में पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में चार सवारियां घायल हो गईं। उनमें से घायल एक युवती को तिंदवारी पीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है। यहां उसका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


तिंदवारी थाना क्षेत्र के सैमरी गांव निवासी आरती देवी (21) ने बताया कि वह गांव से सोमवार की शाम चार बजे करीब ई रिक्शा में बैठकर दवा लेने जा रही थी। रिक्शे में तीन और सवारियां भोलिया, कंचन और शिवानी बैठी थीं। बारिश होने की वजह से ई रिक्शा चालक ने माटा गांव के पास सड़क किनारे ई रिक्शा खड़ा कर दिया। इस बीच पीछे से आए ट्रक ने खड़े ई रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा खंती में पलट गया। सभी गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को तिंदवारी पीएचसी ले जाया गया। वहां से आरती को जिला अस्पताल रेफर किया है। यहां उसका इलाज किया गया है। तिंदवारी थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि तीन घायलों को तिंदवारी पीएचसी पहुंचाया है। एक घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ट्रक चालक मौके से भाग निकला है। ट्रक को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें