फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: आरसीसी सेंटर की जमीन पर अवैध निर्माण को ढहाया

विज्ञापन
आऊ गांव में अवैध निर्माण ढहाता बुलडोजर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
अतर्रा। एक वर्ष की जद्दोजहद के बाद ग्राम समाज व राजसात की जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। सोमवार को प्रशासन ने अवैध तरीके से बनी बाउंड्री को बुलडोजर से ध्वस्त कराया। आऊ गांव की प्रधान मीना देवी ग्राम समाज व राजसात की जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए लगातार प्रयास करती रहीं, जिसके बाद प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लिया।
विज्ञापन

एसडीएम राहुल द्विवेदी ने नायब तहसीलदार बिसंडा राजीव यादव के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम का गठन किया। जांच के बाद मामले को सही पाते हुए गांव समाज की भूमि पर अवैध तरीके से बनी बाउंड्री को बुलडोजर से ध्वस्त कराया गया। ग्राम समाज की भूमि पर आरआरसी सेंटर का निर्माण होना है, जिस पर गांव के ही कुछ लोगाें ने बाउंड्री बनाकर अतिक्रमण कर रखा था।
ग्राम प्रधान ने कहा कि गांव में अभी भी अन्य ग्राम सभा की जमीनों पर कब्जा बरकरार है, जिसे जल्द ही हटवाया जाएगा। एसडीएम राहुल द्विवेदी ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के दौरान आए व्यय का खर्च कब्जाधारियों से वसूला जाएगा। साथ ही अभियान लगातार जारी रहेगा, जिससे ग्रामीणों को उनके संसाधनों का लाभ मिल सके।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें