फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से श्रद्धालुओं से भरी वैन जा टकराई, छह घायल

विज्ञापन
accident
विज्ञापन
बांदा। कुंभ स्नान से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी वैन ट्रक से जा टकराई। वैन में सवार एक ही परिवार के पांच लोग और चालक घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग की है। उधर, पुलिस लिखे वाहन की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के तिंदवारी बाईपास में मंगलवार को सुबह तेज रफ्तार वैन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इसमें सवार कैलाशपुरी निवासी रजत (60) पुत्र रामस्वरूप, उसकी पत्नी शांति (55), पुत्र ज्ञान प्रकाश (34) व बहू वर्षा (28) पत्नी ज्ञान प्रकाश और स्वराज कालोनी निवासी ओमप्रकाश (58) पुत्र रामकुमार तथा चालक विनय कुमार (28) घायल हो गए। यूपी-100 ने सभी को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों ने बताया कि चालक को झपकी आ जाने से दुर्घटना हुई।

उधर, कचहरी रेलवे ओवर ब्रिज में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से 40 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वाहन सवार उसे जिला अस्पताल की दहलीज में ही छोड़कर भाग गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन में पुलिस लिखा था। देर शाम तक घायल महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन


ट्रामा सेंटर के डाक्टरों ने महिला की हालत गंभीर बताई है। एक अन्य घटना में चित्रकूट जनपद के बराहमाफी गांव निवासी केशराज (27) पुत्र रामदयाल व नवल किशोर (26) पुत्र राममिलन एक ही बाइक पर घर जाते समय बदौसा के पास  वाहन की टक्कर से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें