बांदा। बोन टीबी की बीमारी से जूझ रहे युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पिता ने देखा तो परिजनों को जानकारी हो सकी।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बांदा रोड पेट्रोल पंप निवासी दिलीप साहू (21) ने गुरुवार की रात घर के आंगन में लगे अमरूद के पेड़ से मां की साड़ी से फंदा लगा लिया। देर रात पिता लघुशंका के लिए उठे तो उन्होंने आंगन में उसे लटका देखा। पिता शिवकुमार साहू ने बताया कि दिलीप को छह साल से बोन टीबी थी।
उसका झांसी में इलाज चल रहा था। इसी के चलते उसने फंदा लगाकर जान दे दी है। बताया कि तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। मां स्व. रामदुलारी की सात साल पहले निधन हो चुका है। बबेरू कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि बीमारी के चलते खुदकुशी की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।