फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: भतीजे की बधाई पूजने जा रही महिलाओं से भरी ट्रॉली पलटी, 16 घायल

Tue, 03 Mar 2026 10:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। भतीजे की शादी के बाद बधाई पूजने जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली कीला निकलने से पलट गई। इसमें सवार सभी महिलाएं गंभीर घायल हो गईं। सभी को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इनमें से चार महिलाओं को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पुंगरी गांव निवासी राजेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी रचना के भतीजे मयंक की शादी 26 फरवरी को थी। उसकी बधाई पूजन का कार्यक्रम सोमवार को था। बधाई पूजने के लिए सभी महिलाएं बड़ैछा गांव जा रही थीं। बड़ैछा गांव के पास ट्रॉली का कीला टूट जाने से गिरवां से सहेवा गांव निवासी उमा (45), पुंगरी निवासी रचना (40), गायत्री (55), उर्मिला (60), रमा (62), बुइया (50), प्रभा (55), रन्नो (65), अंजलि (14), अवतिंका (11), लीला (50), मधू (4), रवि (18) समेत 16 महिलाएं घायल हो गईं।
इनमें से प्रभा, रमा, उर्मिला, रचना को रेफर किया गया है। शेष सभी का इलाज किया जा रहा है। नरैनी कोतवाल संदीप तिवारी ने बताया कि ट्रॉली का कीला टूटने से हादसा हुआ है। सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें