फोटो 27- महाराणा प्रताप चौक के पास तिरंगा यात्रा के दौरान संगठन के सदस्य। स्त्रोत: संगठन
= पार्क में पदाधिकारियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण संघ की ओर से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग रखी गई। सफाई कर्मचारियों ने अपनी बात शासन तक पहुंचाने के लिए बृहस्पतिवार को तिरंगा यात्रा निकाली।
तिरंगा यात्रा की शुरूआत पंडित जवाहर लाल नेहरू डिग्री कॉलेज से शुरू हुई। संगठन के पदाधिकारी व अन्य लोग हाथों में तिरंगा लेकर निकले और पुरानी पेंशन बहाल किए जाने की मांग की। संगठन का जुलूस कॉलेज के सामने से निकलकर महाराणा प्रताप चौक से होते हुए ओवरब्रिज के नीचे पहुंचा और फिर वहां से डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क पहुंचकर समाप्त हुआ।
पार्क में पदाधिकारियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। तिरंगा यात्रा के दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष राज सिंह, सुनील कुमार, संजय कुमार, प्रदीप कुमार, राजकुमार, शिवबरन बौद्ध, नंदराम, रामहित, सूरज प्रसाद, राजबहादुर, राजेश कुमार, बाबू भइया, ठाकुरदीन, इंद्रजीत, गया प्रसाद, अवध किशोर मौजूद रहे।