फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: घर में किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घर में किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। देर शाम जब पिता बकरी चराकर लौटे तो जानकारी हुई।
विज्ञापन

बदौसा थाना क्षेत्र के मढ़वारा गांव निवासी अंजली (16) ने सूने घर में शुक्रवार की देर शाम दुपट्टे से छप्पर की धन्नी से फंदा लगा लिया। घटना के समय पिता नत्थू बकरी चराने गए थे। मां कौशल्या एक दिन पहले निमंत्रण में गांव से बाहर गईं थीं। घर में कोई नहीं था। शाम को पिता जब घर पहुंचे तो उन्होंने अंजली काे फंदे से लटका देखा।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि उसने किस कारण से यह आत्मघाती कदम उठाया है, उसे नहीं पता। अंजली तीन भाई एक बहन में तीसरे नंबर की थी। भाई बाहर रहकर कमाते हैं। बदौसा थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन कारण नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें