फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: रनगढ़ दुर्ग में साढ़े पांच करोड़ से बनेगा रिवर फ्रंट

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पर्यटन स्थल के रूप में चयनित रनगढ़ जलीय दुर्ग पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा। यूपी-एमपी सरहद पर केन नदी के बीच स्थित इस ऐतिहासिक दुर्ग में पर्यटन विभाग साढ़े पांच चार करोड़ रुपये खर्च कर रिवर फ्रंट बनाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा पर्यटकों के लिए मुख्य मार्ग से दुर्ग तक रास्ता भी बनाया जाएगा। शासन ने इसके लिए पर्यटन विभाग को बजट जारी कर दिया है। बुंदेलखंड में पर्यटन के विकास को लेकर शासन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए जनपद के करीब 15 स्थलों को चयनित किया गया है।इनमें जिले का चंदेलकालीन दुर्ग भी शामिल है।
ऐतिहासिक व पौराणिक कालिंजर दुर्ग की सुरक्षा चौकी के लिए केन नदी में 18वीं सदी में जलीय दुर्ग बनवाया गया था। रनगढ़ के नाम से प्रसिद्ध इस जलीय दुर्ग को पर्यटकों के लिए सजाया-संवारा जा रहा है।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग को शासन ने यहां पहुंच मार्ग व रिवर फ्रंट बनाने के लिए 5.81 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इसमें पहली किस्त जारी कर दी गई है। विभाग ने कार्यदायी संस्था नामित कर इस पर कार्य भी शुरू करा दिया है।
अधिकारियों के मुताबिक मुख्य मार्ग से जलीय दुर्ग तक पक्का मार्ग बनाया जा रहा है। साथ ही रिवर फ्रंट भी पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। पार्क में औषधीय पौधे भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें